चित्र गूगल बाबा से साभार
अंग्रेज
चले गये
'अब हम आजाद हैं'
दादाजी ने कहा
'अब हम आजाद हैं'
दादाजी ने कहा
पिता ने भी कहा
मां ने समझाया
भाई ने फटकारा
लेकिन वह
चुप रहा।
दादाजी ने
घर पर दिन-भर
अंग्रेजी का अखबार पढ़ा।
पिता ने
दफ्तर में चपरासी को
अंग्रेजी में फटकारा।
मां ने
स्कूल में भारत का इतिहास
अंग्रेजी में पढ़ाया।
भाई ने
खादी-भंडार के
उद्घाटन समारोह में
विलायती सूट पहनकर
खादी का महत्व समझाया।
उसने कहा
'थू'
सब बकवास है ।
**************
