सादर ब्लॉगस्ते पर आपका स्वागत है।

Monday, March 10, 2025

काव्य संध्या में दिया सद्भावना का संदेश



हर्ष बाँटता है सदा,होली का त्यौहार।

प्रेम और आनन्द मे,डूब जाय संसार।।

                              -हलीम आईना 

कोटा 10 मार्च, 25.चम्बल साहित्य संगम, कोटा की ओर से होली के रंग, कवियों के संग काव्य संध्या का आयोजन महर्षि दधिची सभागार (कुन्हाडी, कोटा )में सम्पन्न हुआ।जिसमें कवियों ने रंगों के उत्सव को समर्पित कविताओं में विभिन्न रंगों को उकेरा तथा सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया।होली को समर्पित बंटी सुमन के दोहों के बाद हास्य गीतकार सुरेश पण्डित ने हाडौती में फरड़ा सुनाकर माहौल को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। रुप नारायण संजय व मयूर सोनी के बाद प्रसिद्ध गीतकार मुरलीधर गौड़ ने होली को समर्पित मधुर स्वर में गीत सुनाकर ख़ूब दाद बटोरी। कुशल मंच संचालक एवं हास्य -व्यंग्य कवि हलीम आईना ने अपने दोहों, क्षणिकाओं और आधुनिक परिभाषाओं से ख़ूब हँसाया। अध्यक्षता कर रहे हिन्दी -राजस्थानी कवि -गीतकार बद्री लाल दिव्य ने होली और पवित्र रमज़ान की मंगलकामनाएँ देते हुए होली गीत सुनाकर प्रशंसा पाई। अन्त में मुख्य अतिथि जाने -माने हास्य गीतकार विश्वामित्र दाधीच ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पिचकारी शीर्षक से श्रृंगार का सराहनीय गीत सुनाकर होली को समर्पित काव्य संध्या का शानदार समापन किया।

No comments:

Post a Comment

यहाँ तक आएँ हैं तो कुछ न कुछ लिखें
जो लगे अच्छा तो अच्छा
और जो लगे बुरा तो बुरा लिखें
पर कुछ न कुछ तो लिखें...
निवेदक-
सुमित प्रताप सिंह,
संपादक- सादर ब्लॉगस्ते!