सादर ब्लॉगस्ते पर आपका स्वागत है।
Showing posts with label आरक्षण विरोध. Show all posts
Showing posts with label आरक्षण विरोध. Show all posts

Friday, August 30, 2013

आरक्षण विरोध


    शहर का रेलवे स्टेशन , बस स्टैण्ड , डाकघर, अन्य सरकारी दफ्तर ....सब धूं-धूं करके जल रहे थे , उनसे उठते धुएँ से आकाश अट चुका था , पुलिस बेकाबू भीड़ पर नियंत्रण पाने में निरर्थक सिद्ध हो चुकी थी , उग्र भीड़ नौकरियों में पारित एस.सी. , ओ बी. सी.के आरक्षण विरोध में नारे लगा रही थी । कितने ही शो रूम व दुकानें लूटी गयीं  । वह इन सब में बहुत बढ़ चढकर भाग ले रहा था। उसके हाथों में जूते व घड़ियाँ थीं  , सब उसे शाबाशी दे रहे थे। नारे लगाते- लगाते उस युवक ने मुझसे पूछा -'भाई साहब ! यह आरक्षण क्या चीज है ?'  
'आपको नहीं पता ?' मैंने पूछा । उसका जवाब था- 'नहीं ।'
 'फिर यह सब किस लिए कर रहे हो' ,पूछा,  तो उसने घड़ियाँ दिखाते हुए कहा- ' लूट के लिए…. ' !  सुनते ही शरीर गलने सा लगा , सोच ने धिक्कार कर कहा -तू लुटेरों के साथ है , यह लूटपाट चल रही है ,......आरक्षण विरोध नहीं...।।

 राकेश खत्री