सादर ब्लॉगस्ते पर आपका स्वागत है।

Monday, March 25, 2013

शोभना सम्मान समारोह के लिए रहें तैयार

आदरणीय हिंदी प्रेमियों 

सादर ब्लॉगस्ते!

              शोभना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित काव्य सृजन, फेसबुक रत्न व ब्लॉग रत्न में आपका सहयोग मिला। इसके लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। प्रतियोगियों द्वारा अपनी रचनाएँ भेजी गयीं व सुधी पाठकों द्वारा उन रचनाओं पर टिप्पणियों द्वारा उचित प्रतिक्रियाएँ दी गयीं। बाकी सब तो ठीक है, किन्तु इस बात से बहुत दुःख हुआ, कि लेखक व पाठक हिंदी को बढ़ाने का दावा करते हैं, लेकिन वे टिप्पणियाँ व उनके उत्तर अंग्रेजी में देने में गर्व अनुभव करते हैं। कई लेखकों ने तो ई-मेल से अपनी रचनाएँ भी अंग्रेजी में संबोधित करते हुए भेजीं । साथियो यदि हमें हिंदी को आगे बढ़ाना है, तो हमें हिंदी के प्रति प्रेम और सेवाभाव तो रखना ही चाहिये। खैर हिंदी प्रेमी अपने कार्य में निरंतर कार्यरत हैं और हिंदी को वे विश्व की बिंदी बनाकर ही रहेंगे। इस प्रतियोगिता का परिणाम निकालने में निर्णायक मंडल व्यस्त है और हम विजेताओं को इस बारे में सूचना कुछ दिन में ही भेजना आरम्भ कर देंगे। 

कार्यक्रम तिथि, स्थल व समय के विषय में सूचना: -

कार्यक्रम की तिथि- 17 अप्रैल, 2013 
कार्यक्रम स्थल - गाँधी शांति प्रतिष्ठान,
                       निकट आई.टी.ओ.
                       नई दिल्ली 
समय -             सांध्य 5 से 8.30 बजे 

निवेदक: - आपका अपना सुमित प्रताप सिंह  


15 comments:

  1. बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें ………………परिणाम का इंतज़ार रहेगा शीघ्र घोषित करें।

    ReplyDelete
  2. सुमित जी, आपके ब्लॉग में कई बार आया ,टिपण्णी भी की ,आने का निमंत्रण भी दिया ,परन्तु अभी तक केवल इन्तेजार ही है .वैसे ईमेल से मैंने अनुशरण भी किया है .
    latest post भक्तों की अभिलाषा
    latest postअनुभूति : सद्वुद्धि और सद्भावना का प्रसार

    ReplyDelete
    Replies
    1. जनाब यहाँ से फुरसत मिले तभी तो आएँ...

      Delete
  3. आपका यह प्रयास बेहद सराहनीय रहा ...
    कार्यक्रम की सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं

    आभार

    ReplyDelete
    Replies
    1. सदा जी आपका शुक्रिया सदा
      आती रहिएगा यदा-कदा
      रोज़ आए तो और अच्छा है...

      Delete
    2. ढेरो शुभ कामनाए ।।सुमित भाई ।।।।

      Delete
  4. बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाएं

    ReplyDelete
    Replies
    1. सुमित दिल्लीवाले की ओर से आपका शुक्रिया अज़ीज़ जौनपुरी जी...

      Delete
  5. धन्यवाद!
    --
    बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    --
    रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामंनाएँ!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ शास्त्री जी...

      Delete
  6. बहुत बहुत आभार एवं अभिनन्दन सुमित जी..... इश्वर की कृपा हमेशा बनी रहे आप पर और इसी तरह सफलता के सोपान पर बढ़ते रहिये ..यही मंगल कामना है !!

    ReplyDelete
  7. ढेरों शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  8. सभी को हार्दिक बधाई. बहुत बहुत शुक्रिया सुमित जी.

    ReplyDelete

यहाँ तक आएँ हैं तो कुछ न कुछ लिखें
जो लगे अच्छा तो अच्छा
और जो लगे बुरा तो बुरा लिखें
पर कुछ न कुछ तो लिखें...
निवेदक-
सुमित प्रताप सिंह,
संपादक- सादर ब्लॉगस्ते!