सादर ब्लॉगस्ते पर आपका स्वागत है।

Wednesday, December 5, 2012

शोभना काव्य सृजन पुरस्कार प्रविष्टि संख्या - 5


विषय - कन्या भ्रूण हत्या
 


 फूल -सी बच्ची गर्भ की,कुचल रहे क्यों आज ?


क्यों  बेटे की चाह में,दानव बना समाज ?


बेटी हीं हैं देवियाँ ,दुर्गा की अवतार |


यहीं करेंगी फिर यहाँ ,दनुजों का संहार |।

 तू भी तो बेटी रही ,मिला  तुझे सम्मान |


फिर अपनी हीं कोंख का ,क्यों करती अपमान ।।

मंदिर में देवी पूजै, बगुला भगत समाज |


बेटी के दुश्मन बने ,घर वाले हीं आज |।

दानव से मानव बनो , हरो मनुज की पीर |


भ्रूण हत्या को बंद कर ,बहा प्रेम का नीर |

रचनाकार - डॉ. मनोज कुमार सिंह 



आदमपुर [सिवान], बिहार |

15 comments:

  1. सार्थक रचना ।
    शुभकामनायें ।

    ReplyDelete
  2. wartman samaj ki kutil manowrti par karara jawab
    atiuttam
    prernaprad

    ReplyDelete
  3. meri or se bahut bahut shubh kaamanaye

    ReplyDelete
  4. shobhana kaavya srajan purushkaar praviti me bhaag lene ke liye mujhe kya karana hoga ?kripaya suchit kare.

    ReplyDelete
  5. अच्छी सार्थक रचना है।
    - शून्य आकांक्षी

    ReplyDelete

यहाँ तक आएँ हैं तो कुछ न कुछ लिखें
जो लगे अच्छा तो अच्छा
और जो लगे बुरा तो बुरा लिखें
पर कुछ न कुछ तो लिखें...
निवेदक-
सुमित प्रताप सिंह,
संपादक- सादर ब्लॉगस्ते!